Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-May-2022 - अंतरिक्ष


अंतरिक्ष में रहते नव ग्रह सारे,
फिर हममें वह समाहित क्यों ?
पृथ्वी के बाशिंदे हम यारों,
फिर आकाश से जुड़े क्यों?
माटी का शरीर है अपना,
आकाश कि इसमें जगह क्यों?
 हैं अलग-अलग यह तत्व सारे,
पंच तत्वों का यह शरीर बना क्यों?
अंतरिक्ष में मन भ्रमण करता,
तन नहीं वहां पहुंच पाता क्यों?
ग्रह सब चक्कर लगाते एक दूजे के,
बीच में फिर सूरज ही रहता क्यों?
पृथ्वी, चांद और सूरज से ही आखिर,
लगते सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण क्यों?
अंतरिक्ष की शुरुआत आकाश से,
फिर वहां हवा, ध्वनि पर्याप्त नहीं क्यों?
नक्षत्र, गैलेक्सी, ब्लैक होल अंतरिक्ष में,
फिर वहां खतरनाक रेडिएशन रहती क्यों?
अंतरिक्ष का न अनादि है और न अंत है,
आखिर उसमें अंधेरा ही समाहित क्यों?
अंतरिक्ष जितने विशाल प्रश्न हैं,
जवाब उनके आखिर मिलते नहीं क्यों?
अंतरिक्ष आखिर इतना रहस्य भरा क्यों?
अंतरिक्ष आखिर इतना रहस्य भरा क्यों??

दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   29
11 Comments

Shnaya

28-May-2022 12:57 PM

बेहतरीन

Reply

Shrishti pandey

26-May-2022 08:42 PM

Nice

Reply

Seema Priyadarshini sahay

26-May-2022 04:49 PM

बहुत खूबसूरत

Reply